किसी भी राज्य के पाठ्यक्रमों को लेकर अक्सर बदलाव किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि उत्तरप्रदेश शिक्षा बोर्ड जल्द ही अपने पाठ्यक्रमों में हुई तब्दीली कर सकती है। ये तब्दीली कई कक्षाओं के पाठ्यक्रम होने वाली है। लेकिन बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा नौवीं और कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव किए हैं। इसके अलावा अंग्रेजी के कठिन अध्याय में भी परिवर्तन किया गया है।
वैसे बताया जा रहा है कि पहली तब्दीली के तहत अब कक्षा नौ के छात्र अब मार्कोपोलो की कहानी नहीं पढ़ेंगे। इसके स्थान पर रविंद्रनाथ टैगोर की कहानी काबुलीवाला पढ़ाई जाएगी। इसके अलावा कविता द फेथफुल फ्रेंड को हटा दिया गया है अब इसके स्थान पर शेक्सपियर की रचित द सेवन एजेस ऑफ मेन पढ़ाई जाएगी।
इसके साथ ही 11वीं के पाठ्यक्रम में भी कुछ फेरबदल किए गए हैं। इसके तहत कक्षा 11वीं के पाठ्यक्रम से मर्चेंज ऑफ वेनिस हटाकर 12वीं के पाठ्यक्रम में जोड़ दी गई है। काव्य (पोएट्री) टू द प्यूपिल के स्थान पर अब इंडिया माय नेटिव लैंड पढ़ाया जाएगा।
और सबसे बड़ी बात कक्षा 12वीं से छात्र-छात्राओं का पसंदीदा ड्रामा जूलियस सीजर हटा दिया गया है। लाइट ऑफ एशिया जो कि कक्षा 11वीं और 12वीं दोनों के छात्रों के लिए जरूरी था अब कक्षा 11वीं को ही पढ़ाया जाएगा।
वैसे आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश बोर्ड यानी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं अभी चल रही है। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इस बार खास व्यवस्था की गई है। इसके तहत पूरे परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। वहीं परीक्षा हाल में परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। नकल रोकने के लिए ये सारी व्यवस्थाएं की गई है। वहीं 72 केंद्रों में पेपर लीक होने जाने के चलते परीक्षा रद्द की गई थी, जिसे 12 मार्च को संपन्न कराया गया है।
–